योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बीकानेर (श्रेयांस बैद):महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के खेलकूद एवं योग विभाग द्वारा मेजर ध्यानचंद इंडोर स्टेडियम में 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)” रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त कुलसचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा, डॉ. धर्मेश हरवानी, वरिष्ठ निजी सहायक कमलकांत शर्मा, विश्वविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागों के शिक्षकगण, अतिथि शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

योग प्रोटोकॉल का संचालन योग विभाग की अतिथि शिक्षिका प्रियंका रघुवंशी तथा छात्राओं प्रियंका एवं वर्षा अरोड़ा ने किया। योगाभ्यास का प्रदर्शन डॉ. हितेंद्र मारू, सपना बेरवाल, सिमरन शर्मा एवं नवरतन स्वामी के निर्देशन में कराया गया।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

इस अवसर पर कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित संदेश दिया कि “योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ, जागरूक और संतुलित जीवन जीने की कला है। स्वस्थ भारत और विकसित भारत के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।”

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अतिरिक्त कुलसचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा ने कहा कि योग स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम है। वर्तमान समय में योग की उपयोगिता और भी बढ़ गई है तथा इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है।

अंत में डॉ. धर्मेश हरवानी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

लूणकरणसर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया, लोगों ने लिया नियमित योग का संकल्प

कार्यक्रम का समापन नियमित योगाभ्यास एवं योग जागरूकता के संकल्प के साथ हुआ। विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय परिवार की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को सफल, प्रेरणादायक एवं स्मरणीय बना दिया।

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें