चिकित्सा के क्षेत्र में महत्व पूर्ण सेवा देने वाली संस्था मे नेत्रदान पखवाड़े के तहत तुलसी सेवा संस्थान में जागरूकता अभियान शुरू

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):नेत्रदान का संकल्प लेकर दिया मानवता की सेवा का संदेश दिया

चमन श्रीमाल ने बताया कि तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के “Vision for Visionless 2.0” अभियान के अंतर्गत चल रहे राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े (25 अगस्त से 8 सितंबर) के तहत आज तुलसी सेवा संस्थान में नेत्रदान जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित नर्सिंग स्टाफ एवं तकनीकी स्टाफ , प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी सहित डॉक्टर एन.पी. मारू, प्रवीण कुमार गुप्ता, अरिहंत बैद, राजकुमार सुथार एवं रामानंद सिद्ध सहित चिकित्सको ने नेत्रदान के महत्व को समझाते हुए समाज में अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

कार्यक्रम में सेवा कार्य में अग्रिम पंक्ति में रहने वाले तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष विक्रम मालू एवं नेत्रदान प्रवृति सलाहकार अशोक जी झाबक ने नेत्रदान की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष चमन जी श्रीमाल ने किया।

इस अवसर पर प्रवीण बोथरा, शुभम बोथरा, दीपक छाजेड़, रोशन सिंघी,रौनक पारख ,नारायण माली,सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी, दक्षिण मुंबई में TPF मुंबई सिटी शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

कार्यक्रम के दौरान तुलसी सेवा संस्थान का सम्मान कर संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नेत्रदान केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी देने का माध्यम है। मृत्यु के पश्चात किए गए नेत्रदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में दृष्टि का उजाला लौटाया जा सकता है।

सभी उपस्थितजनों ने स्वयं नेत्रदान का संकल्प लेने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अधिक से अधिक लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

“नेत्रदान करें—मृत्यु के बाद भी किसी की दुनिया रोशन करें।”

चिकित्सा के क्षेत्र में महत्व पूर्ण सेवा देने वाली संस्था मे नेत्रदान पखवाड़े के तहत तुलसी सेवा संस्थान में जागरूकता अभियान शुरू

परिषद ने सभी पाठकों से निवेदन किया है कि इस सुचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाये।

चिकित्सा के क्षेत्र में महत्व पूर्ण सेवा देने वाली संस्था मे नेत्रदान पखवाड़े के तहत तुलसी सेवा संस्थान में जागरूकता अभियान शुरू

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें