लूणकरणसर में श्री गणेशजी महाराज का 23वां भव्य जागरण एवं होगा विशाल भंडारा

लूणकरणसर में श्री गणेशजी महाराज का 23वां भव्य जागरण एवं होगा विशाल भंडारा

लूणकरणसर (श्रेयांस बैद):नई धान मंडी स्थित श्री गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर श्री गणेशजी महाराज का 23वां भव्य जागरण एवं विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साह है ।

कार्यक्रम के तहत रविवार, 13 सितंबर की रात्रि में भव्य जागरण होगा, जिसमें राजस्थान के प्रसिद्ध गायक कलाकार छोटूसिंह रावणा एंड पार्टी, दिव्या वैष्णव एंड पार्टी एवं कुनावत साउंड द्वारा गणेशजी महाराज के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

आयोजकों के अनुसार जागरण के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति संगीत से जोड़ते हुए गणेशजी महाराज की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका चुनाव में किसका बोर्ड बनेगा?

  • विकास मंच, श्रीडूंगरगढ़ (55%, 12 Votes)
  • कांग्रेस (32%, 7 Votes)
  • भाजपा (14%, 3 Votes)

Total Voters: 22

Loading ...

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

14 सितंबर सोमवार को सुबह 8 बजे महाआरती, हवन एवं मेले का आयोजन होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगरीय निकाय चुनाव पर्यवेक्षक ने मतगणना स्थल का लिया जायजा

इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जन्मोत्सव एवं मोदक भोग का कार्यक्रम रखा गया है।

आयोजक श्री गणेश मंदिर संचालन समिति एवं समस्त सदस्यगण, व्यापार मंडल, नई धान मंडी लूणकरणसर ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गणेशजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।

लूणकरणसर में श्री गणेशजी महाराज का 23वां भव्य जागरण एवं होगा विशाल भंडारा

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें