जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगरीय निकाय चुनाव पर्यवेक्षक ने मतगणना स्थल का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगरीय निकाय चुनाव पर्यवेक्षक ने मतगणना स्थल का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगरीय निकाय चुनाव पर्यवेक्षक ने मतगणना स्थल का लिया जायजा

समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, सोमवार प्रातः 8 बजे शुरू होगी मतगणना

बीकानेर (श्रेयांस बैद):जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और नगरीय निकाय चुनावों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक श्री नारायण सिंह ने रविवार को राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज में मतगणना स्थल का जायजा लिया।

उन्होंने मतगणना के लिए नगरीय निकायवार निर्धारित कक्षों का अवलोकन किया तथा यहां की व्यवस्थाओं को देखा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि समय रहते सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाए तथा समूची प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका चुनाव में किसका बोर्ड बनेगा?

  • विकास मंच, श्रीडूंगरगढ़ (55%, 12 Votes)
  • कांग्रेस (32%, 7 Votes)
  • भाजपा (14%, 3 Votes)

Total Voters: 22

Loading ...

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समस्त निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मतगणना कार्मिकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं, अभिकर्ताओं के प्रवेश, बेरिकेडिंग आदि का जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना प्रातः 8 बजे प्रारम्भ होगी। बीकानेर नगर निगम सहित नोखा एवं श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका की मतगणना प्रथम तल तथा लूणकरणसर, देशनोक, नापासर और खाजूवाला नगर पालिका की मतगणना भू-तल पर निर्धारित कक्षों में होगी।

उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल पर अधिकृत व्यक्ति को निर्धारित प्रवेश पत्र के आधार पर ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

बाबा की दूज पर भव्य श्रृंगार एवं छप्पनभोग प्रसाद भव्य ज्योत

 उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए समस्त स्ट्रांग रूम निश्चित समय पर खोला जाना सुनिश्चित किया जाए। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित प्रत्येक गतिविधि की वीडियोग्राफी करवाई जाए।

उन्होंने सूचनाओं के समयबद्ध संकलन, सुरक्षा तथा सामान्य व्यवस्था सहित मीडिया सेंटर का अवलोकन किया। महाविद्यालय परिसर में पार्किंग स्थल, पेयजल, परिणामों की घोषणा, मतगणना के पश्चात् ईवीएम सहित अन्य सामग्री नाॅम्र्स अनुसार नियमित करने सहित मतगणना से जुड़े प्रत्येक बिंदु की जानकारी ली।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगरीय निकाय चुनाव पर्यवेक्षक ने मतगणना स्थल का लिया जायजा

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू और बीकानेर विकास प्राधिकरण सचिव श्री हेमेन्द्र नागर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगरीय निकाय चुनाव पर्यवेक्षक ने मतगणना स्थल का लिया जायजा

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें