नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर में चंचलेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक, भजनों से गूंजा मंदिर परिसर
बीकानेर (श्रेयांस बैद):नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित संतोषी माता मंदिर के प्रांगण में चंचलेश्वर महादेव का विधिवत रुद्राभिषेक किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
मंदिर के पुजारी रवि व्यासु एवं पंडित यादवलाल श्रीमाली ने बताया कि रुद्राभिषेक के दौरान भगवान चंचलेश्वर महादेव का दुग्ध एवं घृत से अभिषेक किया गया।
रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी राहत, राजस्थान रोडवेज में 48 घंटे मुफ्त यात्रा
इसके पश्चात भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार फूलों से किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुए अभिषेक से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
रुद्राभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। इस अवसर पर लक्ष्मीनाथ भ्रमण पथ के अध्यक्ष बच्छराज आचार्य, कन्हैयालाल मारू, पवन भादाणी, महेन्द्र कल्ला, रमेश कुमार सोनी सहित श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

रुद्राभिषेक के पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए भगवान शिव की आराधना की। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

