रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ी राहत, राजस्थान रोडवेज में 48 घंटे मुफ्त यात्रा
रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने जाने वाली बहनों के लिए राजस्थान सरकार और रोडवेज प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। इस बार त्यौहार के मौके पर प्रदेश भर में महिलाएं और लड़कियां राजस्थान रोडवेज की बसों में 48 घंटे तक बिल्कुल मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
यह सुविधा 27 अगस्त की मध्यरात्रि (रात 12 बजे) से शुरू होकर 29 अगस्त की रात 11:59 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान राजस्थान की सीमा के भीतर सफर करने वाली किसी भी महिला या बालिका से बस का किराया नहीं वसूला जाएगा।
रामदेवरा मेले के मद्देनजर श्रीडूंगरगढ़ में मतदान तिथि 9 सितंबर करने की मांग
फ्री टिकट पर भी मिलेगी एडवांस सीट बुकिंग
अक्सर त्यौहारों पर बसों में होने वाली भारी भीड़ और धक्का-मुक्की को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने इस बार खास इंतजाम किया है।
28 और 29 अगस्त को यात्रा करने वाली महिलाएं अपने सफर के लिए पहले से ही सीट का ऑनलाइन या काउंटर से एडवांस रिजर्वेशन करवा सकती हैं। इससे ऐन मौके पर बस स्टैंड पर सीट के लिए होने वाली मारामारी और परेशानी से राहत मिलेगी।


