उत्तराखंड भाजपा के शिल्पकार अजेय कुमार होंगे संगठन महामंत्री संगठनात्मक कौशल पर राष्ट्रीय नेतृत्व ने लगाई मुहर
जयपुर (श्रेयांस बैद):भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन का पुरस्कार देते हुए अजेय कुमार को राजस्थान जैसे राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी के भीतर इस निर्णय को उत्तराखंड में उनके सफल कार्यकाल, मजबूत संगठनात्मक ढांचे के निर्माण और राष्ट्रीय अभियानों में लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन की स्वाभाविक परिणति माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अजेय कुमार के नेतृत्व में उत्तराखंड भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया।
उनके कार्यकाल में संगठन ने न केवल विस्तार किया, बल्कि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष जैसे शीर्ष पदों पर बदलाव के बावजूद संगठन की कार्यप्रणाली और सक्रियता पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा। यही कारण रहा कि उत्तराखंड भाजपा को देश के सबसे अनुशासित और परिणामोन्मुखी संगठनों में गिना जाने लगा।
पार्टी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय नेतृत्व विशेष रूप से इस बात से प्रभावित रहा कि उत्तराखंड में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय कायम रहा। राजनीतिक चुनौतियों और बदलते परिस्थितियों के बीच भी संगठन ने एकजुटता बनाए रखी और कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय रखा।
बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों में नियमित प्रवास, कार्यकर्ता प्रशिक्षण, सदस्यता अभियान और राष्ट्रीय कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन ने उत्तराखंड को संगठनात्मक दृष्टि से एक मॉडल राज्य के रूप में स्थापित किया।
अजेय कुमार के कार्यकाल की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि उन्होंने संगठन को केवल चुनावी गतिविधियों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे सतत सक्रिय, अनुशासित और जनसरोकारों से जुड़ा हुआ बनाए रखा।
उनके नेतृत्व में संगठन ने राष्ट्रीय स्तर पर चलाए गए विभिन्न अभियानों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं और कई अवसरों पर उत्तराखंड का प्रदर्शन देश के अग्रणी राज्यों में शामिल रहा।
राजस्थान की जिम्मेदारी मिलना केवल एक संगठनात्मक नियुक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड में अजेय कुमार द्वारा स्थापित मजबूत संगठनात्मक मॉडल, प्रभावी नेतृत्व क्षमता और परिणाम देने वाली कार्यशैली की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति माना जा रहा है।
राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राजस्थान में उन्हें संगठन की कमान सौंपकर भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट संकेत दिया है कि संगठन को नई ऊर्जा देने और चुनावी दृष्टि से सशक्त बनाने के लिए अनुभवी एवं परिणाम देने वाले नेतृत्व पर ही भरोसा किया जाएगा।
मंत्रालयिक कर्म चारी संघ ने अपनी मांगों का ज्ञापन उप खंड अधिकारी व विकास अधिकारी के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम भेजा
राजनीतिक हलकों में इस निर्णय को अजेय कुमार की संगठनात्मक क्षमता पर राष्ट्रीय नेतृत्व की मजबूत मुहर के रूप में देखा जा रहा है। उत्तराखंड में उनके सफल कार्यकाल ने उन्हें भाजपा के भरोसेमंद और प्रभावी संगठन मंत्री की अग्रिम पंक्ति में स्थापित किया है।
अजय कुमार परिचय 1997 में उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक निकले। श्रीनगर, हरिद्वार एवं हल्द्वानी में नगर प्रचारक, ऊधमसिंह नगर में जिला प्रचारक रहने के उपरांत आप अल्मोड़ा विभाग के विभाग प्रचारक रहे।
उसके बाद वर्ष 2009 से आप पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद एवं बिजनौर विभाग के विभाग प्रचारक रहे।मेरठ प्रांत के प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख के नाते भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।2018 में भाजपा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय महामंत्री (संगठन) का दायित्व,
2019 से भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहे हैं अब होंगे महामंत्री संगठन भाजपा राजस्थान।


