नगर निकायों के चुनाव में भाजपा ने झोंकी ताकत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रोड शो बोले केंद्र एवं राज्य की जन हितकारी नीतियां आम जन के लिए कल्याणकारी।
बीकानेर (श्रेयांस बैद):मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर में निकाय चुनावों के मद्देनजर रोड शो की शुरुआत हनुमान जी महाराज के दर्शन कर शुरुवात की ।
जहां पार्षद का चुनाव लड़ रहे दीपक पारीक के नेतृत्व में दो जगहों पर हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
भाजपा प्रत्याशी वार्ड नं 73 दीपक पारीक के नेतृत्व में दाऊजी मंदिर के पास मुस्लिम समाज के लोगों ने 21 किलो की पुष्प की माला पहनाई एवं पुष्प वर्षा की।
इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला एवं भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में बताया व कहा कि जनहितकारी नीतियां आम जन के लिए कल्याणकारी हैं।
प्रथम बार रायपुर मे होगा 30 सितंबर को राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन
इस दौरान केंद्रीय राज्य विधि एवं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल,विधायक जेठानंद व्यास,सिद्धि कुमारी,अंशुमान सिंह कोलायत तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच,भाजपा प्रदेश महामंत्री।
मिथिलेश गौतम ,शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया,चुनाव प्रभारी ओम सारस्वत, शह प्रभारी महावीर सैनी साथ रहे।

