ड्रॉप आउट बच्चों को शाला से जोड़ने के लिए नालसा गंभीर
लूणकरणसर (श्रेयांस बैद):राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति एवं प्लान इंडिया के तत्वावधान में शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में ड्रॉप आउट बच्चों को शाला से जोड़ने के लिए संगोष्ठी आयोजित की गई।

उपस्थित प्लान इंडिया के विजय सिंह, प्रेरक सुलोचना स्वामी ने बताया कि नालसा की प्रेरणा से शिक्षा से वंचित बालकों के अभिभावकों से वार्ता कर उन्हें स्कूल में दाखिला करवाए जाने का कार्य किया जा रहा है।
नकली करेंसी के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल सदस्य श्रेयांस बैद ने कहा कि ड्रॉप आउट बच्चों को शाला से जोड़ने के नालसा गंभीर है “सब पढ़ें आगे पढ़ें” की संरचना के तहत बच्चों को शाला से जोड़ने,वीर परिवारों को मूलभूत सुविधाओं के लाभ अत्यधिक फोकस किया गया है बैद ने कहा क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रचलन से सावधान रहने की जरूरत है।


