डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षाएं 31 अगस्त से, परीक्षा कार्यक्रम जारी

डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षाएं 31 अगस्त से, परीक्षा कार्यक्रम जारी

डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षाएं 31 अगस्त से, परीक्षा कार्यक्रम जारी

बीकानेर (श्रेयांस बैद): शिक्षा विभागीय परीक्षाओं के पंजीयक कार्यालय द्वारा डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा (नियमित, पूर्ववर्ती एवं द्वितीय अवसर) 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है।

पंजीयक कार्यालय के उप निदेशक शीशराम कुलहरी ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र डिप्लोमा (डी.एल.एड.) द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 31 अगस्त से 10 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा (विषय-208) का प्रश्नपत्र 2 घंटे की अवधि का होगा।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को बच्चे और सीखना, 01 सितंबर को विद्यालय संस्कृति, प्रबंधन और शिक्षक, 2 सितंबर को आधुनिक विश्व में विद्यालयी शिक्षा, 3 सितंबर को हिंदी भाषा शिक्षण और प्रवीणता, 5 सितंबर को अंग्रेजी भाषा शिक्षण और प्रवीणता, 7 सितंबर को गणित शिक्षण, 8 सितंबर को तृतीय भाषा शिक्षण, 9 सितंबर को स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा तथा 10 सितंबर को सामाजिक विज्ञान शिक्षण/विज्ञान शिक्षण का प्रश्न-पत्र आयोजित किया जाएगा।

महातपस्वी महाश्रमण की महाघोषणा : मुख्यमुनि महावीर को बनाया युवाचार्य

उन्होंने बताया गया है कि लिखित परीक्षा का आयोजन परीक्षार्थियों के अध्ययनरत जिले में किया जाएगा, जबकि प्रायोगिक परीक्षा संबंधित अध्ययन केंद्र (डाइट) में आयोजित होगी। क्रियात्मक परीक्षा के संबंध में अभ्यर्थियों को अपने अध्ययनरत संस्थान से संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षाएं 31 अगस्त से, परीक्षा कार्यक्रम जारी

डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षाएं 31 अगस्त से, परीक्षा कार्यक्रम जारी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें