राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
बीकानेर: राज्य निर्वाचन आयुक्त शलाल राजेश्वर सिंह ने बुधवार को पंचायत आम चुनाव के दूसरे चरण में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदरासर और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गजनेर स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन साथ रहे।
निर्वाचन आयुक्त ने मतदान दल कार्मिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। यहां नियुक्त पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी और बीएलओ से व्यवस्थाओं संबंधी फीडबैक लिया।
आत्मानुशासन का दिया प्रतिबोध: दक्षिण मुंबई में आचार्यश्री तुलसी की मासिक पुण्यतिथि आयोजित
मतदान दल कार्मिकों के रुकने की बेहतर व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता, निष्पक्ष तरीके से अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें, इसके मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं प्रभावी बनाए रखें।
उन्होंने केन्द्र पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जाना। मतदान केंद्रों के सौ और दो सौ मीटर पर रखी जाने वाली पाबंदियों की पालना सख्ती से करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि केन्द्रों पर अनावश्यक भीड़ नहीं हो।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी निर्देशों की अक्षरशः पालना की जाए।
उन्होंने दूसरे चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य केआइमतदान के पश्चात ईवीएम की सुरक्षा, पंच-सरपंच निर्वाचन के मद्देनजर की गई व्यवस्थाओं, मतगणना के लिए पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जाना।

इस दौरान उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, पवन सुथार साथ रहे।

