शुभम् बाहेती ने सूरत में फिर किया श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन
12वीं के बोर्ड में 92.2 परसेंट अंक प्राप्त कर कक्षा में रहा तीसरे स्थान पर । क्रीड़ा के क्षेत्र जिमनास्टिक का है राष्ट्रीय खिलाड़ी ।
5.5 वर्ष की अल्प आयु में ही इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में गुजरात के गूगल बॉय के रूप में छा जाने वाला मूल श्रीडूंगरगढ़ का शुभम बाहेती अपने विराट व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है क्रीडा के क्षेत्र में जिमनास्टिक में गुजरात में सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में विगत 6 साल से चयनित हो रहा है।
रिविजन के सहारे सीकर की तान्या ने 500 में से 499 नंबर लाकर रचा इतिहास, जानें कहां कटा 1 नंबर
कला के क्षेत्र में लोक नृत्य में शुभम राज्य स्तरीय अपनी प्रतिभा दिखा चुका है । इतना ही नहीं क्रिकेट जैसे स्पर्धा वाले खेल में भी शुभम बाहेती केंद्रीय विद्यालय क्लस्टर से सूरत फिर बडौदा से चयनित होते हुए राज्य स्तरीय खेल चुका है । 26 फरवरी को विद्यालय द्वारा 12वीं के बच्चों को फेयरवेल पर शुभम को विद्यालय का सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में प्रिंसिपल द्वारा ताज पहनाकर सम्मानित किया गया था ।
आज सीबीएसई द्वारा जारी किए गए बोर्ड परीक्षा के नतीजे में शुभम 92.2% अंकों के साथ कक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया है । शुभम की इस प्रतिभा पर परिवार, विद्यालय, समाज, सूरत एवं श्रीडूंगरगढ़ वासी गर्व की अनुभूति कर रहे हैं । पिता ओमप्रकाश बाहेती एवं माता संगीता बाहेती अपने पुत्र शुभम् के ऑलराउंडर प्रदर्शन से संतुष्ट है ।


