रिविजन के सहारे सीकर की तान्या ने 500 में से 499 नंबर लाकर रचा इतिहास, जानें कहां कटा 1 नंबर

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं के परिणाम में सीकर की छात्रा तान्या ने 500 में से 499 अंक हासिल कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। चार विषयों में पूरे अंक पाने वाली तान्या अब सिविल सर्विस में जाकर देश सेवा करना चाहती हैं।

सीबीएसई की ओर से घोषित कक्षा 12वीं के परिणाम में छात्रा तान्या ने 500 में से 499 अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। तान्या ने अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, भूगोल और पेंटिंग में 100-100 अंक प्राप्त किए, जबकि इतिहास विषय में उनका एक अंक कटा। छात्रा तान्या के पिता सावनसुखा कारोबारी हैं और मां विनिता गृहिणी हैं। तान्या का सपना सिविल सर्विस में जाने का है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और लगातार मेहनत से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने परीक्षा से पहले पूरे सिलेबस का तीन बार रिविजन किया।

बता दें कि सीबीएसई ने बुधवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया। लगातार 19वें साल छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। अजमेर रीजन में छात्राओं का परिणाम 90.14 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल 93.30 प्रतिशत था। वहीं छात्रों का परिणाम 84.26 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल 88.31 प्रतिशत था।

छात्राओं के परिणाम में 3.31 प्रतिशत और छात्रों के परिणाम में 4.05 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। छात्राओं का परिणाम छात्रों के मुकाबले 5.88 प्रतिशत अधिक रहा। अजमेर रीजन का कुल परिणाम 86.78 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले साल यह 90.40 प्रतिशत था। इस बार अजमेर रीजन देशभर में 11वें स्थान पर रहा, जबकि बीते साल यह 10वें स्थान पर था।

Share This Article
होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें