श्रीडूंगरगढ़ निवासी कोलकाता प्रवासी भव्य पुगलिया ने 12 वी कक्षा में 99,75% ए आई आर 2 प्राप्त कर समाज परिवार और गांव का नाम रोशन किया
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू): श्रीडूंगरगढ़ निवासी कोलकाता प्रवासी खेतुलाल सुप्यार पुगलिया के सुपोत्र अभिषेक शवेता पुगलिया के सुपुत्र भव्य पुगलिया ने 12 वी कक्षा में 99-75%अक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
भव्य के दादाजी खेतुलाल पुगलिया ने बताया कि भव्य शुरू से पढाई मे होशियार रहा है।हर वर्ष अच्छे अंक प्राप्त करता है। लेकिन इस बार नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिससे परिवार जनों रिश्तेदारो व स्व जनो को बहुत प्रसन्नता हुई है। सभी और से बधाइया मिल रही है।
ग्राम रथ अभियान दुग्ध उत्पादक के लिए बना वरदान
भव्य पुगलिया ने बताया कि मेरी हमेशा इच्छा रहती है कि मै परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करू।। भव्य की दादीजी सुप्यार पुगलिया ने बताया कि भव्य ज्ञान शाला मे जाता रहता है।यह उपलब्धि परम पूज्य गुरुदेव की कृपा से ही मिलीं है। परीक्षा परिणाम आने के बाद कोलकाता में विराजमान साधू जिनेश मुनि श्री से मंगलपाठ भी सुना।



