सगे भाई ने नाबालिग बहन के साथ किया दुष्कर्म,ननिहाल से आते हुए रास्ते में बनाया हवस का शिकार
हनुमानगढ़:जिले के फेफाना थाना क्षेत्र में एक ऐसी जघन्य घटना सामने आई है जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली है। 15-16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने अपने सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी भाई को काबू कर लिया है उसकी शीघ्र ही गिरफ्तारी संभावित है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना 26 जून की शाम की है। आरोपी भाई अपनी नाबालिग बहन को ननिहाल गांव से मोटरसाइकिल पर अपने गांव ला रहा था। गांव से करीब दो किलोमीटर पहले एक सुनसान जगह पर उसने मोटरसाइकिल रोकी और डर-धमकी देकर अपनी बहन के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
👉 यहां क्लिक करें
पीड़ित किशोरी के अनुसार घटना के बाद आरोपी भाई ने उसे घरवालों को कुछ बताने की कड़ी धमकी दी। उसने कहा कि यदि किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। डर के मारे किशोरी ने घटना के बारे में तुरंत किसी को नहीं बताया। कल रविवार सुबह पीड़ित किशोरी ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई।
राजस्थान के बीकानेर जिले में 2 ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई
माता-पिता तुरंत अपनी बेटी को लेकर फेफाना थाने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल चेकअप करवाया है और आज उसके विस्तृत बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी भाई को घटना दर्ज होते ही डिटेन कर लिया गया है।
उससे कड़ी पूछताछ चल रही है। उच्च पदस्थ पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी बालिग नहीं है। उसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूरे मामले को गोपनीय रखते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



