जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: उड़ान भरते ही फ्लाइट से टकराया पक्षी, ATC ने कराया वापस लैंड

जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: उड़ान भरते ही फ्लाइट से टकराया पक्षी, ATC ने कराया वापस लैंड

जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: उड़ान भरते ही फ्लाइट से टकराया पक्षी, ATC ने कराया वापस लैंड

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जेद्दा के लिए रवाना हुई फ्लाइनास एयरलाइंस की एक फ्लाइट शनिवार देर रात बर्ड हिट का शिकार हो गई। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान से पक्षी टकरा गया, जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने एहतियातन फ्लाइट को वापस जयपुर बुला लिया। करीब 30 मिनट बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

जानकारी के अनुसार, फ्लाइनास एयरलाइंस का विमान शनिवार रात 8:25 बजे जेद्दा से हाजियों को लेकर जयपुर पहुंचा था। यात्रियों को उतारने के बाद खाली विमान रात 10:10 बजे जेद्दा के लिए रवाना हुआ। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद पायलट ने बर्ड हिट की सूचना ATC को दी।

30 मिनट बाद सुरक्षित लौटा विमान

सूचना मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को वापस जयपुर एयरपोर्ट लाने का निर्णय लिया। इसके बाद रात करीब 10:40 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। घटना के दौरान किसी यात्री या क्रू मेंबर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा क्योंकि विमान खाली था।

जयपुर ब्लाइंड मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर रची थी हत्या की साजिश

तकनीकी टीम ने की जांच

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विमान के वापस लौटने के बाद इंजीनियरिंग और तकनीकी टीमों ने उसके प्रभावित हिस्सों की गहन जांच की। सुरक्षा मानकों की पुष्टि होने के बाद ही विमान को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी गई।

तकनीकी जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट रात 1:05 बजे फिर से जेद्दा के लिए रवाना हुई।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

क्या होता है बर्ड हिट?

बर्ड हिट तब होता है जब उड़ान के दौरान कोई पक्षी विमान से टकरा जाता है। यह घटना विमान के इंजन, विंग या विंडशील्ड को नुकसान पहुंचा सकती है। कई बार पक्षी के इंजन में चले जाने से गंभीर तकनीकी खराबी भी आ सकती है।

बर्ड हिट कितना खतरनाक हो सकता है?

विशेषज्ञों के अनुसार बर्ड हिट की गंभीरता चार प्रमुख बातों पर निर्भर करती है—

पक्षी का वजन

– पक्षी का आकार

– पक्षी की उड़ान की गति

– पक्षी की उड़ान की दिशा

जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: उड़ान भरते ही फ्लाइट से टकराया पक्षी, ATC ने कराया वापस लैंड

इन्हीं कारकों के आधार पर विमान को होने वाले नुकसान का स्तर तय होता है।

जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: उड़ान भरते ही फ्लाइट से टकराया पक्षी, ATC ने कराया वापस लैंड

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें