कालू रोड पर भीषण सड़क हादसा, 1 की मौत, 5 घायल
कार और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, पिकअप पलटी
कालू रोड पर भीषण सड़क हादसा, 1 की मौत, 5 घायल
कार और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, पिकअप पलटी
श्रीडूंगरगढ़: कालू रोड पर मंगलवार शाम कार और पिकअप की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
रिश्तेदारी से लौट रहे युवक की मौके पर मौत
जानकारी के अनुसार, राजेरा निवासी रामकुमार सारस्वत (40) पुत्र बद्रीराम सारस्वत गुसाईंसर बड़ा से रिश्तेदारी से लौटकर कार से श्रीडूंगरगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके छोटे भाई देवकरण सारस्वत (35) घायल हो गए।
पिकअप में सवार चार लोग भी हुए घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में सवार गिरधारीलाल जाखड़, शारदा जाखड़, संतोष जाखड़ और गौरव टाडा घायल हो गए। हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं।
👉 यहां क्लिक करें
एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल, सभी घायल बीकानेर रेफर
घटना की सूचना मिलते ही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी एवं आपणों गांव सेवा समिति की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सेवादारों ने सभी घायलों को तत्काल श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए बीकानेर रेफर कर दिया गया।
र 181,000 का निराश्रित गोवंश के लिए गोशालाओ को सहयोग
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक एवं घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जिससे अस्पताल में गमगीन माहौल बन गया।



