ज्वेलरी कारीगर के लापता का मामला: पत्नी ने पांच लोगों पर लगाया पति का अपहरण कर मारपीट करने का आरोप

ज्वेलरी कारीगर के लापता का मामला: पत्नी ने पांच लोगों पर लगाया पति का अपहरण कर मारपीट करने का आरोप

ज्वेलरी कारीगर के लापता का मामला: पत्नी ने पांच लोगों पर लगाया पति का अपहरण कर मारपीट करने का आरोप

 बीकानेर: गंगाशहर थाना क्षेत्र में अहमदाबाद में रहने वाले ज्वेलरी कारीगर के लापता होने और लाखों रुपये के लेनदेन विवाद से जुड़ा मामला सामने आया है।

लापता कारीगर की पत्नी की शिकायत पर गंगाशहर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ अपहरण, धोखाधड़ी, धमकी और आपराधिक षड्यंत्र सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार गंगाशहर निवासी पिंकी सोनी पत्नी मुकेश सोनी ने न्यायालय के इस्तगासे के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

परिवादिया ने बताया कि उसके पति मुकेश सोनी कुंदन-जड़ाऊ आभूषण बनाने का काम करते हैं। वर्ष 2023 में बीकानेर में काम मंदा होने के बाद अहमदाबाद निवासी रूपेश सोनी ने उन्हें वहां काम करने के लिए बुलाया था।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि अहमदाबाद पहुंचने के बाद रूपेश सोनी ने मुकेश सोनी से जड़ाऊ काम करवाना शुरू किया।

बाद में कुंदन (सोना) उपलब्ध करवाने की बजाय उन्हें ब्याज पर सोना लेने के लिए मजबूर किया गया।इसके बाद नरेन्द्र सोनी सहित अन्य लोगों से लेनदेन शुरू हुआ। परिवादिया का आरोप है कि धीरे-धीरे हिसाब को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपियों द्वारा उसके पति को धमकियां दी जाने लगीं।

श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका! तीन पार्षदों सहित वर्षों पुराने कार्यकर्ता ने थामा भाजपा का दामन

पत्नी ने आरोप लगाया कि अक्टूबर 2026 में लेनदेन को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने उसके पति के साथ मारपीट और धमकी दी। इसके बाद 15 अक्टूबर से उसका पति मुकेश सोनी लापता है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।

परिवादिया ने आरोप लगाया कि उसके पति को पैसों के विवाद के चलते बंधक बनाए जाने की आशंका है।

रिपोर्ट के अनुसार महिला ने इस संबंध में पहले पुलिस थाना गंगाशहर और पुलिस अधीक्षक बीकानेर को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय में इस्तगासा पेश किया गया।

न्यायालय के आदेश के बाद गंगाशहर पुलिस ने रूपेश सोनी, सुदर्शन, हेमराज, नरेन्द्र सोनी सहित अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ज्वेलरी कारीगर के लापता का मामला: पत्नी ने पांच लोगों पर लगाया पति का अपहरण कर मारपीट करने का आरोप

मामले की जांच एसआई हेतराम को सौंपी गई है। पुलिस अब लापता मुकेश सोनी की तलाश, मोबाइल लोकेशन और पूरे मामले में आरोपों की जांच कर रही है।

ज्वेलरी कारीगर के लापता का मामला: पत्नी ने पांच लोगों पर लगाया पति का अपहरण कर मारपीट करने का आरोप

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें