श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका! तीन पार्षदों सहित वर्षों पुराने कार्यकर्ता ने थामा भाजपा का दामन

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):विधायक ताराचंद सारस्वत ने भाजपा मे शामिल हुए कांग्रेस पार्टी के पार्षदों का साफा पहनाकर किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी एवं विधायक ताराचंद सारस्वत के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में हुए शामिल।

श्रीडूंगरगढ़। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राजस्थान सरकार तथा श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत द्वारा क्षेत्र में करवाए जा रहे

विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस के तीन जनप्रतिनिधियों सहित वर्षों पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता ने आज भाजपा कार्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका! तीन पार्षदों सहित वर्षों पुराने कार्यकर्ता ने थामा भाजपा का दामन

भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस पार्षद श्री संजय कुमार करनानी (वार्ड नंबर 21), कांग्रेस पार्षद श्री सत्यनारायण चौधरी (वार्ड नंबर 18), कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि श्री लालचंद राजपूत (वार्ड नंबर 26) तथा श्री भगवान चांडक कांग्रेस के वर्षों पुराने कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए

इस अवसर पर विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने सभी नवागंतुक जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर, साफा बांधकर एवं माल्यार्पण कर पार्टी में विधिवत शामिल करवाया।

विधायक सारस्वत ने सभी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए संगठन की रीति-नीति के अनुरूप मिलकर जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

सतत मॉनिटरिंग और संवेदनशीलता से बढ़ाएं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता : जिला कलेक्टर

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री नारायण कलाणी, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री विनोद गिरी गुसाईं, शहर मंडल अध्यक्ष श्री राधेश्याम दर्जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री गजानंद दाधीच, मंडल महामंत्री श्री मदन सोनी एवं युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री भवानी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान पार्षद पवन उपाध्याय, पार्षद ओम नाई, पार्षद पवन इंदौरिया, श्री विनोद सिंह राजपुरोहित, नरेश राजपुरोहित, हेमराज भादानी, रोशन छींपा, गिरिराज आसोपा, पूर्णनाथ सिद्ध, नानूराम कुचेरिया, भरत सुथार, सुरेंद्र चूरा,

नीरनाथ सिद्ध, चंद्रप्रकाश बारूपाल, नोरंग नाथ, मोहन नाथ, दलीप सिंह, चांदरतन एवं गोपी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका! तीन पार्षदों सहित वर्षों पुराने कार्यकर्ता ने थामा भाजपा का दामन

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के प्रति लोगों का जुड़ाव संगठन को नई मजबूती प्रदान कर रहा है।

नए सदस्यों के पार्टी में शामिल होने से श्रीडूंगरगढ़ में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी

श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका! तीन पार्षदों सहित वर्षों पुराने कार्यकर्ता ने थामा भाजपा का दामन

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें