पंचायती आम चुनाव-2026: मतगणना कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

पंचायती आम चुनाव-2026: मतगणना कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

पंचायती आम चुनाव-2026: मतगणना कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

बीकानेर (श्रेयांस बैद): पंचायती आम चुनाव-2026 की मतगणना के लिए नियुक्त मतगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को रवींद्र रंगमंच पर आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी तथा राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलसचिव पंकज शर्मा मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि मतगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण है। सभी अधिकारी निष्पक्षता, सजगता एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया के प्रत्येक बिंदु की सूक्ष्म जानकारी तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें।

राजस्थान में उर्वरक बिक्री की FFS व्यवस्था पुनः लागू, 20 और 25 नवंबर से दो चरणों में होगी शुरुआत

     विभिन्न सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में दक्ष मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतगणना पर्यवेक्षकों एवं मतगणना सहायकों को डाक मतपत्रों सहित मल्टीपोल मल्टीवोट मॉडल की ईवीएम मशीनों के माध्यम से मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।

साथ ही इन मशीनों के संचालन एवं उपयोग की बारीकियों से अवगत करवाते हुए मतगणना का व्यावहारिक (हैंड्स-ऑन) अभ्यास करवाया गया, जिससे मतगणना के दौरान अधिकारी पूरी दक्षता एवं आत्मविश्वास के साथ कार्य कर सकें।

पंचायती आम चुनाव-2026: मतगणना कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण एस.एल. राठी, डॉ शमिन्द्र सक्सेना डॉ. एस.के. वर्मा, डॉ. राजाराम, डॉ. राजपाल, डॉ. गणेश सदारंगानी, अमित बंसल सहित अन्य प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया।

पंचायती आम चुनाव-2026: मतगणना कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें