नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से संबंधित विधिक प्रावधानों, मादक पदार्थों के दुष्परिणामों की जानकारी प्रदान की
International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking
अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर अनुभवी आश्रम, ऋषिकेश रोड, भूपतवाला, हरिद्वार, उत्तराखंड में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित लाभार्थियों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

वक्ता मनोज सुरोलिया द्वारा बताया गया कि नशीले पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार एवं समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के दौरान नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से संबंधित विधिक प्रावधानों, मादक पदार्थों के दुष्परिणामों तथा पुनर्वास के महत्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही लाभार्थियों को यह भी बताया गया कि नशे की लत से मुक्ति के लिए समय पर उपचार, परिवार का सहयोग एवं सामाजिक समर्थन अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा संचालित DAWN (Drugs Awareness and Wellness Network) Scheme के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। लाभार्थियों को बताया गया कि इस योजना का उद्देश्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, नशे से प्रभावित व्यक्तियों को विधिक सहायता एवं परामर्श उपलब्ध कराना तथा उनके पुनर्वास एवं मुख्यधारा में पुनर्स्थापन हेतु आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करना है।

शिविर में उपस्थित लाभार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्ध सुविधाओं एवं उनके विधिक अधिकारों के संबंध में भी अवगत कराया गया। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी प्रदान की गई तथा बताया गया कि पात्र व्यक्ति किसी भी विधिक सहायता हेतु इस सेवा का निःशुल्क लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
VB-GRAMG योजना अंतर्गत ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों के 2 दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
अंत में उपस्थित सभी लाभार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने, स्वयं नशे से दूर रहने तथा अन्य लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। सभी लाभार्थियों ने शिविर में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।


