विश्व कचरा सफाईकर्मी दिवस पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान, महाराणा प्रताप जयंती भी मनाई गई

विश्व कचरा सफाईकर्मी दिवस पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान, महाराणा प्रताप जयंती भी मनाई गई

विश्व कचरा सफाईकर्मी दिवस पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान, महाराणा प्रताप जयंती भी मनाई गई

चाकसू: विश्व कचरा सफाईकर्मी दिवस (Global Garbage Man Day) के अवसर पर सूर्य कॉलोनी, वार्ड नंबर 32 चाकसू में सफाई कर्मचारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सफाई कर्मचारियों के योगदान को सराहते हुए उन्हें केसरिया दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

विरासत संरक्षण धर्मार्थ ट्रस्ट राजस्थान की अध्यक्ष सज्जन कंवर खारिया ने बताया कि यह दिवस हमारे आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने वाले सफाईकर्मियों तथा कचरा प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों के अमूल्य योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में कार्य कर समाज को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

21 जून को आयोजित होगी नीट (यूजी) 2026 परीक्षा,जिला कलेक्टर ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक

कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारी नवरत्न, रवीना एवं महेंद्र का केसरिया दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने सफाईकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

विश्व कचरा सफाईकर्मी दिवस पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान, महाराणा प्रताप जयंती भी मनाई गई

इसी अवसर पर साथी अर्जुन सिंह राजावत के निवास पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

कार्यक्रम में सज्जन कंवर खारिया (अध्यक्ष, विरासत संरक्षण धर्मार्थ ट्रस्ट राजस्थान), देव कुमार सोलंकी (नर्सिंग ऑफिसर), मूल सिंह राजावत, गोपाल सिंह राजावत, अर्जुन सिंह राजावत (एडवोकेट), संदीप राणा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विश्व कचरा सफाईकर्मी दिवस पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान, महाराणा प्रताप जयंती भी मनाई गई

विश्व कचरा सफाईकर्मी दिवस पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान, महाराणा प्रताप जयंती भी मनाई गई

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें