अल्पसंख्यक छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

अल्पसंख्यक छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

अल्पसंख्यक छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

बीकानेर (श्रेयांस बैद):अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा संचालित अल्पसंख्यक छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक विद्यार्थी 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार कालवा ने बताया कि जिले में बीकानेर एवं खाजूवाला में बालक छात्रावास तथा बीकानेर में बालिका छात्रावास संचालित किये जा रहे हैं। इनमें मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदाय के कक्षा 9 से उच्चतर कक्षाओं तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत नियमित विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास एवं भोजन के साथ दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री तथा प्रतिमाह 3135 रुपये का स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा।

मोमासर में 61 लाख रुपये की लागत से बनेगा गौड़ विप्र समाज का भवन, उद्योगपति के.एल. जैन ने दी स्वीकृति

छात्रावासों का संचालन 1 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा तथा प्रथम प्रवेश सूची 31 जुलाई तक जारी की जाएगी। रिक्त सीटें रहने पर अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को भी प्रवेश दिया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि बीकानेर जिला मुख्यालय पर अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए कक्षा 6 से 8 तक संचालित आवासीय विद्यालय में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

अल्पसंख्यक छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

यहां विद्यार्थियों को निःशुल्क भोजन, आवास, गणवेश, स्टेशनरी तथा स्टाइपेंड सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट एवं संबंधित छात्रावासों अथवा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, बीकानेर से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं।

अल्पसंख्यक छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें