श्री जैन महिला महाविद्यालय में माइक्रो टीचिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
एक दिवसीय सुक्ष्म शिक्षण (माइक्रो टीचिंग)विषय पर कार्यशाला का आयोजन। स्टरलाइट एड इंडिया फाउंडेशन द्वारा आज श्री जैन महिला महाविद्यालय आज सेवा-पूर्व शिक्षकों (बीएड) की क्षमता वर्धन एवं भविष्य में निपुण शिक्षकों के रूप में नींव तैयार करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का किया गया है।
इस पहल का उद्देश्य सेवा-पूर्व शिक्षकों में सूक्ष्म शिक्षण विद्या के माध्यम शिक्षण विद्या को नवाचार, रचनात्मकता तथा स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग से अधिक प्रभावी बनाना रहा।

इसी क्रम में श्री जैन आदर्श कन्या शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नोखा बीकानेर के प्रधानाचार्य श्री डॉ राजेंद्र श्री माली द्वारा हमारे संवाद दाता को बताया गया कि स्टरलाइट एड इंडिया फाउंडेशन द्वारा विगत दो सेवा पूर्व शिक्षकों के साथ सूक्ष्म शिक्षण विद्या एक अभिनव प्रयास है जिसके माध्यम से क्षमता वर्धन कार्यशाला की दिशा मे यह आयोजन किया गया।
उपभोक्ता हितों की सुरक्षा को लेकर विभाग सख्त, बीकानेर में औद्योगिक इकाइयों पर औचक निरीक्षण
इस अवसर पर महाविद्यालय के सेवा-पूर्व शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया की नवाचारी शिक्षण दृष्टिकोण विकसित करने तथा राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।

आयोजन को सफल बनाने ने स्टरलाइट ऑर्गनेशन बीकानेर संभाग प्रभारी प्रताप सिंह राठौड़ एवं तरुण चौधरी ,मोहित चौहान का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ आर के श्रीमाली जी ने स्टरलाइट एड इंडिया फाउंडेशन को शिक्षा में नवाचारों को किस प्रकार उपयोग हो विषय पर किए जा रहे प्रयासो की सराहना करते अपने महत्वपूर्ण विचार प्रकट किए। आपके द्वारा संस्थान द्वारा विगत दो वर्षों में दिए गए अपार सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

श्री जैन महिला महाविद्यालय में माइक्रो टीचिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

