मोमासर में 61 लाख रुपये की लागत से बनेगा गौड़ विप्र समाज का भवन, उद्योगपति के.एल. जैन ने दी स्वीकृति
श्रीडूंगरगढ़/मोमासर: उपखंड श्रीडूंगरगढ़ के ग्राम मोमासर में गौड़ विप्र समाज के अतिथि भवन के विस्तार का कार्य जल्द शुरू होगा। भवन के प्रथम तल के निर्माण पर करीब 61 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसकी स्वीकृति प्रमुख उद्योगपति एवं भामाशाह के.एल. जैन (नई दिल्ली) ने प्रदान की है।
👉 यहां क्लिक करें
गौड़ विप्र समाज मोमासर के अध्यक्ष विद्याधर शर्मा ने बताया कि रविवार को समाज का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उनके नेतृत्व में नई दिल्ली में उद्योगपति के.एल. जैन से मिला और भवन विस्तार की आवश्यकता से अवगत कराया। इस पर उन्होंने समाज की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए 61 लाख रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की।
राजस्थान में यूसीसी लागू करने की तैयारी, सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय कमेटी
समाज ने जताया आभार
स्वीकृति मिलने के बाद समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें के.एल. जैन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। समाज की ओर से उन्हें धन्यवाद संदेश भी प्रेषित किया गया।
भवन निर्माण समिति का गठन
अध्यक्ष विद्याधर शर्मा ने बताया कि भवन निर्माण कार्य के लिए समिति का गठन कर दिया गया है तथा निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

पहले भी करवा चुके हैं कई विकास कार्य
उल्लेखनीय है कि ग्राम मोमासर में उद्योगपति के.एल. जैन के आर्थिक सहयोग से पूर्व में भी कई विकास कार्य संपन्न हो चुके हैं। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि नए भवन के निर्माण से सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
मोमासर में 61 लाख रुपये की लागत से बनेगा गौड़ विप्र समाज का भवन, उद्योगपति के.एल. जैन ने दी स्वीकृति


