डिग्गी में डूबने से 18 वर्षीय युवक ने गवाईं जान, परिवार में छाया मातम
18 साल के एक युवक की डिग्गी में डूबने से दु:खद मौत हो गई और युवक के परिवार में मातम पसर गया।सेरूणा की रोही में गांव देराजसर निवासी रामनारायण पुत्र भंवरलाल जाट ने खेत काश्त ले रखा है।
Contents
इसी खेत पर उसका भांजा 18 वर्षीय मुकेश पुत्र मामराज जाट निवासी ढढेरू, बीदासर मंगलवार को डिग्गी पर बूस्टर चलाने गया। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और युवक डिग्गी में जा गिरा। युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई।
पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की विशेष जनसुनवाई 10 को
युवक की मौत से परिजन बुरी तरह से मायूस हुए और मृतक के मामा रामनारायण ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवाई। पुलिस ने पोस्टामर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया व मर्ग की जांच एएसआई जगदीश प्रसाद करेंगे।


