श्रीडूंगरगढ़ में सनसनी: सड़क किनारे मिला अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव
श्रीडूंगरगढ़ | 2 जून 2026
क्षेत्र की व्यस्त बीदासर रोड से करीब 50 मीटर दूर एक 30-35 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
थानाधिकारी करनूप सिंह, एसआई पवन कुमार एवं एसआई रतनलाल सहित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतका की पहचान के लिए फोटो जारी कर आमजन से सहयोग की अपील की है।
प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव फेंकने का प्रतीत हो रहा है। महिला के मुंह से खून निकलता हुआ दिखाई दिया, जिससे संदेह और गहरा गया है। हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। टीम की जांच पूरी होने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

