तेहनदेसर के प्राचीन भेरूजी मंदिर में चोरी, दानपात्र तोड़कर नगदी ले गए अज्ञात चोर
कातर के निकटवर्ती गांव तेहनदेसर स्थित प्राचीन भेरूजी महाराज मंदिर में रविवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोर मंदिर का दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नगदी चोरी कर ले गए तथा मंदिर के शिखर पर लगा मुकुट भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मंदिर के पुजारी जब पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो उन्हें दानपात्र टूटा हुआ मिला।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा को दी 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
मंदिर के बाहर मुकुट व दानपात्र बिखरा देखकर उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। मंदिर के सेवक शिवलाल ने बताया कि यह भेरूजी महाराज का अत्यंत प्राचीन एवं आस्था का प्रमुख केंद्र है।
यहां प्रतिवर्ष विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ग्रामीणों के अनुसार करीब दो माह पूर्व भी अज्ञात चोरों ने इसी मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।


