खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

जयपुर: हनुमानगढ़ 1 रुपए के लिए नाबालिग की बेरहमी से पिटाई, गंभीर घायल, पुलिस ने आरोपियों की निकाली परेड

जयपुर: हनुमानगढ़. सोशल मीडिया पर नाबालिग के साथ बेरहमी से मारपीट का एक वीडियो सामने आया था, जो भादरा थाना क्षेत्र के मलसीसर गांव के बस स्टैंड का है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा और परेड निकाली. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। नाबालिग की हालत गंभीर है।

नोहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीता चौधरी ने बताया कि मलसीसर निवासी जितेन्द्र कुमार ने भादरा थाने में एक रिपोर्ट दी, जिसमें पुलिस को बताया कि उनका नाबालिग बेटा भादरा से बस में सवार होकर गांव बोझला जा रहा था। बस किराए को लेकर उनके बेटे की बहस हो गई। किराया 11 रुपए था, लेकिन उसके पास 10 रुपए थे खुल्ले पैसे नहीं थे।

हरियाणा के हिसार में भर्ती:

इस पर कंडक्टर ने कहा कि ‘एक रुपए नहीं तो टिकट भी नहीं‘। इस पर बेटे ने मोबाइल से वीडियो बनाना चाहा तो कंडेक्टर से उसकी मामूली बहस हुई, लेकिन बात खत्म हो गई। इस दौराम बस में सवार नाबालिग के ही गांव का भगवानाराम पुत्र चुनीराम महिया भी मौजूद था, जो कंडक्टर और चालक की जान पहचान का था।

उसने कंडक्टर का पक्ष लेते हुए अपने अन्य साथियों को मलसीसर गांव के अड्डा पर बुलाया और नाबालिग के साथ लाठी-डंडों और रॉड से बेरहमी से मारपीट की। इसमें वो गंभीर घायल हो गया, जिसके बाद उसे हरियाणा के हिसार में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने भादरा थानाधिकारी को शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

थाना स्तर पर टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। गठित टीम की ओर से मानवीय और तकनीकी सूचना संकलित कर प्रकरण में संलिप्त चार आरोपीयों को राउंड-अप कर लिया गया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पुलिस ने परेड करवाते हुए SDM के समक्ष पेश किया और इनका रिमांड लिया। पुलिस की ओर से पकड़े गए आरोपियों की पहचान भगवानाराम पुत्र चुन्नी राम जाट उम्र 40 साल निवासी मलसीसर भादरा, चुन्नीराम पुत्र रामलाल जाट उम्र 62 साल निवासी मलसीसर भादरा, मान सिंह पुत्र लाधू राम सुथार उम्र 54 साल निवासी मलसीसर भादरा, प्रदीप उर्फ धोलू पुत्र महेंद्र कुमार जाट उम्र 32 साप निवासी मलसीसर के रूप मे हुई है।

जयपुर: हनुमानगढ़ 1 रुपए के लिए नाबालिग की बेरहमी से पिटाई, गंभीर घायल, पुलिस ने आरोपियों की निकाली परेड

जयपुर: हनुमानगढ़ 1 रुपए के लिए नाबालिग की बेरहमी से पिटाई, गंभीर घायल, पुलिस ने आरोपियों की निकाली परेड

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp