खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

जिला कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

समस्त व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

बीकानेर (श्रेयांस बैद):जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने सोमवार को एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।

जिला कलेक्टर ने अस्पताल के आपातकालीन वार्ड को देखा तथा यहां हीट वेव/हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। अस्पताल के आउटडोर की जानकारी ली तथा पंजीयन काउंटर के पास मरीजों और उनके परिजनों के बैठने के लिए अतिरिक्त बेंचेज लगाने के लिए निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर अतिरिक्त ध्यान दिया जाए। उन्होंने नेत्र और ईएनटी ओपीडी का अवलोकन भी किया और यहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

जिला कलेक्टर ने प्रसूति वार्ड और संस्थागत प्रसव की जानकारी ली। इमरजेंसी वार्ड से जुड़े रिकॉर्ड का फीडबैक लिया। दवा वितरण केंद्र का अवलोकन करते हुए दवाओं की उपलब्धता के बारे में जाना। निःशुल्क जांचों की स्थिति की की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में सोमनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

जिला कलेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डाें का निरीक्षण किया और मरीजों से व्यवस्था सम्बंधी फीडबैक लिया। उन्होंने हीट वेव वार्ड भी देखा और यहां सभी आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनजर अस्पताल परिसर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित हो। इस दौरान जिला कलेक्टर ने अस्पताल में नगर निगम द्वारा संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया। यहां प्रतिदिन बनने वाले भोजन के बारे में जानकारी ली।

जिला कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

उन्होंने भोजन की गुणवत्ता बरकरार रखने के साथ परिसर की साफ-सफाई और बैठने की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने अस्पताल से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में बताया।

जिला कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp