खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं का जिला कलेक्टर ने किया रिव्यू

राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं का जिला कलेक्टर ने किया रिव्यू

राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं का जिला कलेक्टर ने किया रिव्यू

कुसुम योजना के सभी घटकों में जिले की रैंकिंग अच्छी

 सभी फ्लैगशिप योजनाओं में जिले की रैंकिंग सुधार के निर्देश

बीकानेर (श्रेयांस बैद): जिला कलेक्टर निशांत जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और बजट घोषणाओं की क्रियान्विति को लेकर रिव्यू किया। कुल 13 फ्लैगशिप योजनाओं का रिव्यू करते हुए जिला कलेक्टर ने कम रैंक वाली योजनाओं में जिले की प्रगति में आगामी एक महीने में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए।

साथ ही कहा कि जिन 07 योजनाओं में जिले की प्रोग्रेस अच्छी है उन्हें संबंधित विभाग मेंटेन रखे। जिला कलेक्टर ने कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्विति में संबंधित विभाग जुटकर कार्य करें

कुसुम योजना के सभी घटकों में जिले की रैंकिंग अच्छी

जिला कलेक्टर ने कहा कि कुसुम योजना के सभी घटकों ए, बी व सी में जिले की रैंकिंग अच्छी चल रही है। साथ ही कहा कि योजना में प्रोग्रेस को बरकरार रखा जाए।

जिला कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

फ्लैगशिप योजनाओं में जिले की रैंकिंग सुधार के निर्देश

जिला कलेक्टर ने लाडो प्रोत्साहन योजना, पंच गौरव, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, स्वामित्व योजना, नवीन परिवारों को एनएफएसए से लाभान्वित करना, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान में जिले की रैंकिंग पीछे होने पर इसमें आगामी जून माह के प्रथम सप्ताह तक रैंकिंग सुधार के निर्देश दिए।

डीएसओ ने बताया कि एनएफएसए योजना अंतर्गत नए परिवारों को जोड़ने का कार्य लगातार चल रहा है। जिले की रैंकिंग में लगातार सुधार किया जा रहा है।

राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं का जिला कलेक्टर ने किया रिव्यू

बैठक में नगर निगम कमिश्नर सिद्धार्थ पालानिचामी ,सीईओ जिला परिषद सुश्री शैलजा पांडेय, एडीएम प्रशासन सुरेश कुमार यादव, एसीएम रणजीत बिजारणिया, एसीईओ प्रियंका तिलानिया समेत संबंधित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं का जिला कलेक्टर ने किया रिव्यू

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp