राजस्थान-गुजरात को मिली नई रेल सौगात, बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

राजस्थान-गुजरात को मिली नई रेल सौगात, बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

राजस्थान-गुजरात को मिली नई रेल सौगात, बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

राजस्थान और गुजरात के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जल्द ही अहमदाबाद (साबरमती)-बीकानेर (लालगढ़) एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। करीब 740 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह दैनिक रेल सेवा दोनों राज्यों के बीच सीधा, तेज और सुविधाजनक संपर्क स्थापित करेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, नई ट्रेन से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और पर्यटकों को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

इन जिलों को होगा फायदा

यह ट्रेन गुजरात के अहमदाबाद, महेसाणा, पाटन और बनासकांठा जिलों को राजस्थान के जालौर, बालोतरा, जोधपुर, नागौर और बीकानेर से सीधे जोड़ेगी। ट्रेन साबरमती, महेसाणा, पाटन, भीलड़ी, धानेरा, रानीवाड़ा, भीनमाल, जालौर, समदड़ी, जोधपुर, मेड़ता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर और लालगढ़ सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

नकली बीज मामले में जुगल किशोर बिश्नोई समेत 6 आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

नई रेल सेवा गुजरात के साबरमती रिवरफ्रंट, मोढेरा सूर्य मंदिर और पाटन की रानी की वाव जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को राजस्थान के जूनागढ़ किला, करणी माता मंदिर, लालगढ़ पैलेस और बीकानेर के मरुस्थलीय पर्यटन से जोड़ेगी।

राजस्थान को लगातार मिल रही नई रेल सौगातें

हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान को कई नई रेल सेवाओं और परियोजनाओं की सौगात दी है। जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को 20 कोचों के साथ संचालित करने की घोषणा, साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस का जैसलमेर तक विस्तार और भुज-जालोर-पाली-दिल्ली रेल सेवा की शुरुआत इसके प्रमुख उदाहरण हैं।

राजस्थान-गुजरात को मिली नई रेल सौगात, बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस के शुरू होने से राजस्थान और गुजरात के बीच रेल नेटवर्क को नई मजबूती मिलेगी और हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

राजस्थान-गुजरात को मिली नई रेल सौगात, बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस का होगा शुभारंभ

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें