राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

बीकानेर (श्रेयांस बैद):विशेष योग्यजन निर्देशालय द्वारा प्रतिवर्ष सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन एवं विशेष योग्यजनों के क्षेत्र में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्तियों/संस्थाओं/ कार्यालयों को 3 दिसम्बर को ‘अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस’ के अवसर पर राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार योजना से सम्मानित किया जाता है।

इस वर्ष भी यह पुरस्कार3 दिसम्बर 2026 को प्रदान किये जायेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री मनोज कुमार गहलोत ने बताया कि ये पुरस्कार दो श्रेणियां में प्रदान किये जाते है, प्रथम श्रेणी-सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्जन व्यक्ति तथा द्वितीय श्रेणी-विशेष योग्यजन के क्षेत्र में कार्य करने वाली सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति, स्वयंसेवी संस्था, कार्यालय, एजेंसिया तथा अन्य हैं।

उन्होंनेे बताया कि आवेदक अपनी श्रेणी के निर्धारित प्रपत्र में भरकर अपने एक फोटोग्राफ (दिव्यांगता दर्शाता हुआ) एवं 40 प्रतिशत या इससे अधिक निःशक्तता का प्रमाण पत्र अवश्य संलग्न करें।

आवेदक के विरूद्ध किसी पुलिस थाने एवं न्यायालय मेें कोई आपराधिक प्रकरण लम्बित नहीं हो। निर्धारित आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट साईज फोटो। आवेदन पत्र में आवेदक के हस्ताक्षर एवं समस्त दस्तावेज आवेदक के स्वहस्ताक्षरित होने चाहिये।

उन्होंने बताया कि सभी आवेदक अर्जित की गई विशिष्ठ उपलब्धियों का विवरण आवेदन पत्र में अवश्य अंकित करके एवं विशिष्ठ उपलब्धियों का दस्तावेज भी संलग्न करें। आवेदन पत्र एवं समस्त दस्तावेज स्पष्ट एवं पठनीय हो जो कि स्पाईरल बाइंडिग किया हुआ हो एवं समस्त दस्तावेजों में आवेदक के हस्ताक्षर हो।

अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञा पत्र के लिए 8 अक्टूबर तक करें आवेदन

स्वयंसेवी संस्था की स्थिति में नवीनतम 2 वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट व प्रकाशित कराये गये विज्ञापन/लेख भी संलग्न करें। आवेदक का फोटो युक्त व स्थाई पते का कोई पहचान पत्र आवेदन पत्र के साथ लगाना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि निर्धारित मापदण्ड को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों एवं संस्थाओं से आवेदन पत्र संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चौपडा कटला, रानी बाजार, बीकानेर में प्रस्ताव आमंत्रित किये जा रहे है।

इन पुरस्कारों के लिये गाईडलाइन व आवेदन प्रारूप पृथक-पृथक तैयार किये गए है, जिसका पूर्ण ब्यौरा विभाग की वेबसाइट http://www.dsap.rajasthan.gov.in पर भी उपलब्ध है।

राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

संबंधित आवेदक कुल 02 श्रेणियों में से एक में (पात्रतानुसार) आवेदन पत्र कार्यालय में 16 अक्टूबर तक जमा करा सकते है। इसके बाद प्रस्ताव स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें