विधायक ताराचंद सारस्वत के जन्मदिवस पर उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और CM भजनलाल शर्मा सहित दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):16 नवंबर 2026 को श्रीडूंगरगढ़ के लोक प्रिय विधायक ताराचंद सारस्वत का जन्मदिवस सोमवार को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के अनेक वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने दूरभाष पर उन्हें जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

विधायक ताराचंद सारस्वत के जन्मदिवस पर उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और CM भजनलाल शर्मा सहित दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा एवं श्रीमती दीया कुमारी,

कैबिनेट मंत्री श्री हीरालाल नागर तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ सहित प्रदेश सरकार के अनेक मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक श्री सारस्वत को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राजस्थान परिषद् बेंगलुरु का स्वर्णिम दीपावली समारोह यादगार, 2,500 से अधिक सदस्यों ने लिया आनंद

जन्मदिवस के अवसर पर विधायक श्री सारस्वत ने दिन की शुरुआत आड़सर बास स्थित श्री माताजी मंदिर में दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात सरदारशहर रोड स्थित बाल गोपाल गौशाला पहुंचकर गौमाता को चारा एवं गुड़ खिलाया तथा गौसेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इसके उपरांत श्रीडूंगरगढ़ स्थित विधायक सेवा केंद्र में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, ग्रामवासियों एवं स्नेहीजनों ने विधायक श्री सारस्वत का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर केक कटवाकर, मिठाई खिलाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

उपस्थितजनों ने साफा एवं शॉल पहनाकर उनका सम्मान किया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विधायक श्री सारस्वत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थितजनों से आत्मीय मुलाकात की।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में सायंकाल विधायक श्री सारस्वत ने श्री पुनरासर बालाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

जन्मदिवस के अवसर पर दिनभर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, ग्रामवासियों एवं शुभचिंतकों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा।

विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा व्यक्त किए गए स्नेह, सम्मान एवं शुभकामनाओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

विधायक ताराचंद सारस्वत के जन्मदिवस पर उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और CM भजनलाल शर्मा सहित दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

उन्होंने कहा कि सभी का स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। जनसेवा एवं श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव कायम रहेगी तथा वे पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सेवाभाव के साथ जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेंगे।

विधायक ताराचंद सारस्वत के जन्मदिवस पर उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और CM भजनलाल शर्मा सहित दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें