एस.बी.डी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सरदारशहर में एक्सिस बैंक हेतु प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
सरदारशहर: एस.बी.डी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सरदारशहर में एनआईआईटी आईएफबीआई के तत्वावधान में एक्सिस बैंक हेतु प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के 50 विद्यार्थी एवं 10 संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

प्लेसमेंट ड्राइव में विद्यार्थियों को असिस्टेन्ट मैनेजर पद के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए गए। चयन प्रक्रिया के लिए निर्धारित पात्रता के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों के साथ स्नातक होना आवश्यक तथा अभ्यर्थियों की आयु 20 से 28 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई थी।
इस पद के लिए प्रस्तावित सीटीसी ₹4.54 लाख प्रति वर्ष है। कार्यक्रम में NIIT के राजस्थान के सीनियर सेल्स मैनेजर श्री आशीष गौतम ने विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों एवं करियर संभावनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की।
राज्य स्तरीय विशेष योग्यजन पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.कविता शर्मा ने कहा कि ऐसे प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के व्यावहारिक अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. शेर सिंह ने विद्यार्थियों से इस प्रकार के अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य डॉ. गजा नंद शर्मा ने किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य श्री महेश कुमार, श्री जय रत्न सहित कई संकाय सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय से प्रथम चरण हेतु 18 विद्यार्थियों का चयन हुआ।

प्राचार्य
एस.बी.डी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सरदारशहर
एस.बी.डी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सरदारशहर में एक्सिस बैंक हेतु प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित

