खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

जनगणना की महत्वपूर्ण इकाई हैं फील्ड ट्रेनर्स: जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी

जनगणना की महत्वपूर्ण इकाई हैं फील्ड ट्रेनर्स: जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी

जनगणना की महत्वपूर्ण इकाई हैं फील्ड ट्रेनर्स: जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी

जनगणना के लिए नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स के दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू

बीकानेर (श्रेयांस बैद): जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स के दूसरे बैच का प्रशिक्षण सोमवार को राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के फैकल्टी हाउस सभागार में शुरू हुआ।

प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर तथा मुख्य जनगणना अधिकारी निशांत जैन ने कहा कि फील्ड ट्रेनर्स, समूची जनगणना प्रक्रिया की महत्वपूर्ण इकाई हैं। वे जनगणना से जुड़े प्रत्येक दिशा-निर्देश को अक्षरशः समझें तथा प्रगणकों और सुपरवाइजर्स तक इनकी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं।

जनगणना की महत्वपूर्ण इकाई हैं फील्ड ट्रेनर्स: जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी

उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसके आधार पर भविष्य की योजनाओं और कार्यक्रमों का निर्धारण होता है, जो कि देश के विकास का ‘रोड मैप’ तैयार करता है। इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके मद्देनजर प्रत्येक फील्ड ट्रेनर्स, अपनी जिम्मेदारी समझें और ‘टीम भावना’ के साथ कार्य करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें।

जयपुर में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 1422 लीटर घी सीज, बिलौना घी के बैच पर प्रतिबंध

उन्होंने बताया कि जनगणना के पहले चरण में एक से 15 मई तक स्वगणना होगी तथा 16 मई से 14 जून तक प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर डाटा एकत्र करेंगे। उन्होंने सभी फील्ड ट्रेनर्स को निर्देश दिए कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण गंभीरता से प्राप्त करें तथा प्रत्येक प्रगणक-सुपरवाइजर का जानकारी निचले स्तर तक पहुंचाएं।

जिला जनगणना अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) सुरेश कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में सभी अपना सकारात्मक योगदान दें। उन्होंने बताया कि जिले के 64 तथा नगर निगम क्षेत्र के 20 सहित कुल 84 फील्ड ट्रेनर्स को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह फील्ड ट्रेनर्स शीघ्र ही सुपरवाइजर्स और प्रकरण को प्रशिक्षण देंगे।

जनगणना की महत्वपूर्ण इकाई हैं फील्ड ट्रेनर्स: जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी

इस दौरान मास्टर ट्रेनर डॉ. विपिन सैनी, डॉ. वाईबी माथुर और नीरज यादव ने विभिन्न सत्रों में फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक तथा उप जनगणना अधिकारी धर्मपाल खीचड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जनगणना की महत्वपूर्ण इकाई हैं फील्ड ट्रेनर्स: जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp