सम्यक दर्शन कार्यशाला का शुभारंभ, 6 सितंबर को होगी ऑनलाइन परीक्षा

सम्यक दर्शन कार्यशाला का शुभारंभ, 6 सितंबर को होगी ऑनलाइन परीक्षा

समण संस्कृति संकाय एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “सम्यक दर्शन कार्यशाला” का शुभारंभ 10 जुलाई से हो चुका है। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री लक्ष्यप्रभा जी के सान्निध्य में आयोजित इस अवसर पर कार्यशाला की जानकारी दी गई।

सम्यक दर्शन कार्यशाला का शुभारंभ, 6 सितंबर को होगी ऑनलाइन परीक्षा

इस वर्ष कार्यशाला के अध्ययन हेतु “तेरापंथ दर्शन” पुस्तक को आधार ग्रंथ के रूप में निर्धारित किया गया है। कार्यशाला से जुड़ने के इच्छुक सभी श्रावक-श्राविकाओं से अनुरोध किया गया कि वे मधु जी झाबक से निःशुल्क “तेरापंथ दर्शन” पुस्तक प्राप्त करें तथा अपना मोबाइल नंबर व्हाट्सएप समूह में जुड़वाकर नियमित अध्ययन एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त करें।

कृषि अधिकारियों की मासिक तकनीकी कार्यशाला व खण्डीय समीक्षा बैठक वर्चुअल मोड पर हुई आयोजित

कार्यशाला के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन परीक्षा 6 सितंबर 2026 को होगी। सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस ज्ञानवर्धक अभियान से जुड़कर सम्यक दर्शन के सिद्धांतों का अध्ययन करने एवं परीक्षा में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष विक्रम मालू, पीयूष बोथरा, सुमित बरड़िया, प्रवीण बोथरा, प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ किशोर मंडल से मुदित पुगलिया, विशाल बोथरा, यश चोपड़ा, ऋषभ झाबक, अजय बोथरा, हर्षित गोलछा, समण संस्कृति संकाय की ओर से मधु झाबक ,सभा अध्यक्षा सुशीला पुगलिया, महिला मंडल अध्यक्षा मंजू बोथरा सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

सम्यक दर्शन कार्यशाला का शुभारंभ, 6 सितंबर को होगी ऑनलाइन परीक्षा

सम्यक दर्शन कार्यशाला का शुभारंभ, 6 सितंबर को होगी ऑनलाइन परीक्षा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें