दुलचासर में दुर्लभ ‘राजा उल्लू’ का रेस्क्यू, स्थानीय युवक की सतर्कता से बची तीनों पक्षियों की जान
बीकानेर: श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दुलचासर गांव में एक सराहनीय कार्य सामने आया है, जहां स्थानीय निवासी दिनेश जी ओझा की सजगता और संवेदनशीलता से तीन दुर्लभ प्रजाति के ‘राजा उल्लू’ (Eagle Owl) को सुरक्षित बचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश जी ओझा को दुलचासर क्षेत्र में तीन दुर्लभ ‘राजा उल्लू’ घायल/असहाय अवस्था में मिले। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत “आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति” को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही समिति ने बिना समय गंवाए वन विभाग की टीम से समन्वय स्थापित किया और रेस्क्यू के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाई।
मुंबई ने घरेलू खिलाड़ियों के लिए कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम शुरू किया
समिति और वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से मौके पर पहुंची टीम ने तीनों ‘राजा उल्लुओं’ को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी रोहिताश जी उन्हें सावधानीपूर्वक श्रीडूंगरगढ़ स्थित वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उनका उचित उपचार और देखभाल की जा रही है।
इस पूरे घटनाक्रम में दिनेश जी ओझा की तत्परता और सेवा समिति की सक्रिय भूमिका की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। यह घटना न केवल वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आम नागरिकों की छोटी-सी पहल भी किसी जीव की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

दुलचासर में दुर्लभ ‘राजा उल्लू’ का रेस्क्यू, स्थानीय युवक की सतर्कता से बची तीनों पक्षियों की जान


