खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

जोधपुर में शादी समारोह के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट: 11 घायल, 2 की हालत गंभीर

जोधपुर में शादी समारोह के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट: 11 घायल, 2 की हालत गंभीर

जोधपुर। शहर में मंगलवार शाम एक शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर धमाका हो गया। हादसा बावड़ी क्षेत्र के पास हरढाणी में हुआ, जिसमें 11 लोग झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद 8 घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है। इनमें से 2 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मामले की सूचना एमजीएच हॉस्पिटल प्रशासन तक फिलहाल नहीं पहुंची है, लेकिन अधीक्षक डॉ. फतेहसिंह ने बताया कि अस्पताल की मेडिकल टीम अलर्ट मोड पर है, ताकि घायलों के पहुंचते ही तुरंत उपचार शुरू किया जा सके।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सीएमआर में की मुलाकात,

बावड़ी चौकी प्रभारी एएसआई धर्मेंद्र ने बताया कि शादी की तैयारी के दौरान अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। झुलसे लोगों को पहले बावड़ी सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद निजी वाहनों से सभी को जोधपुर रेफर कर दिया गया

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp