खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 6 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 6 लोगों की मौत

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह पैसेंजर ट्रेन गेवरा से बिलासपुर की ओर जा रही थी, जबकि मालगाड़ी बिलासपुर से आ रही थी। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक लाल खदान के पास दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गईं, जिससे आमने-सामने की टक्कर हो गई।

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक रेल हादसा हुआ है, जहां कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। रेलवे की तरफ से भी इसकी पुष्टि कर दी गई है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। कई एंबुलेंस भी घटनास्थल पर मौजूद हैं, जहां से घायलों को रेस्क्यू करने का काम किया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

जोधपुर में शादी समारोह के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट: 11 घायल, 2 की हालत गंभीर

कैसे टकराई ट्रेन और मालगाड़ी

यह ट्रेन गेवरा से बिलासपुर जा रही थी। वहीं, मालगाड़ी बिलासपुर से आ रही थी। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक लाल खदान के पास दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गई, जिससे उनकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद के वीडियो और फोटो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी हुई दिख रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति दिख रही है। दोनों ट्रेनों के डिब्बे पटरी से भी उतर गए हैं। हादसे के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है।

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp