खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

थ्रेसर में स्कार्फ फसने से श्री डूंगरगढ़ विधायक की बहन की मौत

थ्रेसर में स्कार्फ फसने से श्री डूंगरगढ़ विधायक की बहन की मौत

बीकानेर में थ्रेसर से फसल निकालते समय विधायक की बहन का स्कार्फ मशीन में फंस गया। इससे महिला का दम घुट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई

हादसा जिले के गुसाईंसर बड़ा गांव में हुआ। मृतका दुर्गा देवी(65) श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत की बहन थी। महिला को श्रीडूंगरगढ़ के उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा रविवार की देर रात करीब 12 बजे हुआ

दुर्गादेवी का ससुराल रतनगढ़ के निकट गांव लधासर में है। लेकिन वो इन दिनों अपने पीहर गुसाईंसर बड़ा गांव आई हुई थी। वह उनके छोटे भाई के खेत में थ्रेसर से ग्वार निकालने में मदद कर रही थी। अचानक उनके चेहरे पर बांधा स्कार्फ थ्रेसर के पंखे में फंस गया, जिसके कारण उनका दम घुट गया और वे गंभीर रूप से घायल भी हो गई। हादसे के बाद परिजन तुरंत उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद पीहर और ससुराल, दोनों तरफ दीपावली के पर्व की खुशियां की जगह मातम छा गया है। शोक संतप्त परिजन व ग्रामीण लधासर पहुंचे है, जहां मृतका का अंतिम संस्कार सोमवार किया गया।

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp