डीजल टंकी के गुप्त चैंबर में छुपाई थी अफीम, थार रॉक्स से 78 ग्राम बरामद; ऑपरेशन नीलकंठ में पांचू पुलिस का बड़ा शिकंजा

बीकानेर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पांचू थाना पुलिस ने तस्करी का एक अनोखा तरीका पकड़ा है। पुलिस ने नोखा रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक थार रॉक्स गाड़ी की तलाशी में डीजल टंकी के ढक्कन के पास बने गुप्त चैंबर से 78 ग्राम अफीम बरामद की है।

SP मृदुल कच्छावा के निर्देश पर चल रहे अभियान में थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। शक होने पर थार रॉक्स को रोककर जांच की गई। पहले तो गाड़ी में कुछ नहीं मिला, लेकिन बारीकी से चेक करने पर डीजल टंकी के पास बना सीक्रेट बॉक्स सामने आया, जिसमें पॉलिथीन में लिपटी अफीम छुपाकर रखी गई थी।

ब्लड ऑन कॉल सेवा के तहत तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई ने जे.जे. अस्पताल में 2 यूनिट रक्त की व्यवस्था करवाई

पुलिस ने मौके से गाड़ी चालक सुंदरलाल जाट निवासी पांचू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज कर थार रॉक्स गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।

इस कार्रवाई में ASI रामनिवास, कॉन्स्टेबल लीलाराम, सुनील और गणेशाराम की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह अफीम कहां से लाया और कहां सप्लाई करने वाला था। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश शुरू कर दी गई है।

डीजल टंकी के गुप्त चैंबर में छुपाई थी अफीम, थार रॉक्स से 78 ग्राम बरामद; ऑपरेशन नीलकंठ में पांचू पुलिस का बड़ा शिकंजा

डीजल टंकी के गुप्त चैंबर में छुपाई थी अफीम, थार रॉक्स से 78 ग्राम बरामद; ऑपरेशन नीलकंठ में पांचू पुलिस का बड़ा शिकंजा

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें