पंचर के पैसों को लेकर विवाद, ट्रैक्टर चालक ने दुकान मालिक को कुचलकर मार डाला; रायसिंहनगर में सनसनी

पंचर के पैसों को लेकर विवाद, ट्रैक्टर चालक ने दुकान मालिक को कुचलकर मार डाला; रायसिंहनगर में सनसनी

पंचर के पैसों को लेकर विवाद, ट्रैक्टर चालक ने दुकान मालिक को कुचलकर मार डाला; रायसिंहनगर में सनसनी

रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर): रायसिंहनगर में पदमपुर रोड पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां महज पंचर के पैसों के मामूली विवाद में एक ट्रैक्टर चालक ने टायर दुकान मालिक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है, जो शहीद भगत सिंह महाविद्यालय के पास पंचर की दुकान चलाते थे।

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब से गुणे का काम करने वाला एक ट्रैक्टर-ट्राला अनूपगढ़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान 22 पीएस के पास ट्रैक्टर चालक टायर का पंचर ठीक करवाने के लिए बलजीत सिंह की दुकान पर रुका।

बलजीत ने पंचर ठीक कर दिया, लेकिन जब पैसों के भुगतान की बात आई, तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि ट्रैक्टर चालक गुस्से से आगबबूला हो गया। आक्रोश में आकर उसने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं और ट्रैक्टर सीधे दुकान मालिक बलजीत सिंह के ऊपर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर से कुचले जाने के कारण बलजीत सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर-ट्राले पर सवार दोनों आरोपी वाहन सहित मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत एक्शन में आई और आरोपियों का पीछा करना शुरू किया।

Bikaner: मालिक के 54.5 लाख रुपए देखकर डगमगाया ईमान, रिश्तेदारों के साथ मिलकर रची ऐसी कहानी कि खुद ही फंस गया

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टोल नाके के पास घेराबंदी की और मुख्य आरोपी चालक को ट्रैक्टर-ट्राले समेत गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, ट्रैक्टर पर सवार उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।

थाने पर उमड़ी भीड़, पोस्टमॉर्टम से किया इनकार

जैसे ही इस खौफनाक हत्याकांड की खबर इलाके में फैली, देर रात बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और मृतक के परिजन थाने पहुंच गए। लोगों में भारी आक्रोश था और उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पंचर के पैसों को लेकर विवाद, ट्रैक्टर चालक ने दुकान मालिक को कुचलकर मार डाला; रायसिंहनगर में सनसनी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं, परिजनों और गुस्साए लोगों ने आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने और उचित कार्रवाई की मांग को लेकर शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से साफ इनकार कर दिया है। पुलिस प्रशासन स्थिति को संभालने और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहा है।

पंचर के पैसों को लेकर विवाद, ट्रैक्टर चालक ने दुकान मालिक को कुचलकर मार डाला; रायसिंहनगर में सनसनी

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें