‘तू पति बन जा, मैं तेरी पत्नी बन जाऊंगी’, छात्रा को दिल्ली ले गई मामी, जेंडर बदलवाने का कराया ऑपरेशन
Rajasthan : भरतपुर शहर में रहकर आयुर्वेद नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक नाबालिग छात्रा से जुड़ा ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और चिकित्सा जगत तक को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है।
आरोप है कि रिश्ते में मामी लगने वाली एक महिला, छात्रा को अपने प्रभाव में लेकर दिल्ली पहुंची और उसका जेंडर बदलवाने की प्रक्रिया शुरू करा दी। इतना ही नहीं, एक निजी अस्पताल में छात्रा के दोनों स्तन तक निकलवा दिए गए।
पंचर के पैसों को लेकर विवाद, ट्रैक्टर चालक ने दुकान मालिक को कुचलकर मार डाला; रायसिंहनगर में सनसनी
गुरुवार को जब छात्रा बाल कल्याण समिति के समक्ष पहुंची तो पूरे घटनाक्रम की परतें खुलती चली गई। 4 जून को छात्रा बरामद कर ली गई। समिति के सदस्यों ने छात्रा के शरीर पर ऑपरेशन के घाव भी देखे है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
जेंडर परिवर्तन के लिए किया तैयार
जानकारी के अनुसार छात्रा भरतपुर शहर के एक निजी संस्थान में आयुर्वेद नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और किराये के कमरे में रहती थी।
आरोप है कि 18 से 27 अप्रैल तक उसके कमरे पर रहने वाली तथाकथित मामी ने उसे मानसिक रूप से प्रभावित किया। पूछताछ में सामने आया कि महिला ने छात्रा से कहा ‘तू पति बन जा, मैं तेरी पत्नी बन जाऊंगी’ और उसे जेंडर परिवर्तन के लिए तैयार किया।


