अजनबी से दोस्ती नहीं, साइबर ठगी से रहें सावधान

अजनबी से दोस्ती नहीं, साइबर ठगी से रहें सावधान

अजनबी से दोस्ती नहीं, साइबर ठगी से रहें सावधान

लूणकरणसर: राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार डी ऐ वि पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल सदस्य श्रेयांस बैद ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूक किया।

बैद ने कहा कि आज अपराधी दरवाजा खटखटाकर नहीं आता, बल्कि हमारे हाथ में मौजूद मोबाइल फोन के माध्यम से अजनबी बनकर पहुंचता है। साइबर अपराधी फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक, सोशल मीडिया प्रोफाइल एवं विभिन्न प्रकार के झांसे देकर लोगों की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर आर्थिक धोखाधड़ी कर सकते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि अजनबी व्यक्ति से ऑनलाइन दोस्ती न करें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा OTP, पासवर्ड, PIN और बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करें।

रायपुर में राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन, देशभर के सैकड़ों पत्रकार जुटे

किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल संबंधित बैंक एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इस दौरान विद्यार्थियों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलवाई गई।

अजनबी से दोस्ती नहीं, साइबर ठगी से रहें सावधान

शिविर में विद्यालय की शिक्षिकाओं की भी सहभागिता रही। विनीता यादव, पूनम दाल, रचना जोशी, संजना परिहार, खुशबू दैया, प्रियंका गोस्वामी, सुमित्रा प्रजापत, सुलोचना प्रजापत, निशा शर्मा, यशस्वी, हीना बानो एवं कृष्णा उपस्थित रहीं।

अजनबी से दोस्ती नहीं, साइबर ठगी से रहें सावधान

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें