राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता व डेजर्ट ट्रैकिंग शिविर संपन्न

राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता व डेजर्ट ट्रैकिंग शिविर संपन्न

राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता व डेजर्ट ट्रैकिंग शिविर संपन्न

बीकानेर (श्रेयांस बैद): राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के देवीकुंड सागर स्थित मंडल प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे राष्ट्रीय स्तर के एनवायरनमेंट अवेयरनेस एवं डेजर्ट ट्रैकिंग शिविर का मंगलवार को समापन हुआ।

शिविर में राजस्थान सहित देश के नौ राज्यों के करीब 160 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता व डेजर्ट ट्रैकिंग शिविर संपन्न

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के सहायक स्टेट कमिश्नर श्री राजेन्द्र जोशी रहे। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग केवल सेवा और अनुशासन का प्रशिक्षण ही नहीं देती, बल्कि राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिकता की भावना भी विकसित करती है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से आए स्काउट-गाइड एक साथ प्रशिक्षण लेकर देश की विविधता में एकता की भावना को मजबूत करते हैं। कर्नाटक के प्रतिनिधि डॉ. प्रयागराज ने दुपट्टा पहनाकर जोशी को सम्मानित किया।

राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता व डेजर्ट ट्रैकिंग शिविर संपन्न

शिविर संचालक एवं भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय के सहायक निदेशक डॉ. शिवांगी सक्सेना ने बताया कि शिविर के माध्यम से भारत के विभिन्न राज्यों के युवाओ ने बीकानेर की विभिन्न भौगोलिक, एतिहासिक, आध्यात्मिक विरासत का अवलोकन कर साँस्कृतिक आदान-प्रदान किया।

शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। शिविर के दौरान डेजर्ट ट्रैकिंग, प्रकृति अध्ययन, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं जैव विविधता जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

जब मंच पर बोले संस्कार… जीवंत हुई ‘महासती सुभद्रा

कार्यक्रम में सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्री रामजस लिखाला ने कहा कि शिविर अवधि में संभागी स्काउट-गाइड ने लगभग 50 किलोमीटर की ट्रेकिंग पैदल कर बीकानेर की वानस्पतिक एवं जलवायु संबधी जानकारियां प्राप्त की।

इससे पहले सोमवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ अरुण कुमार की उपस्थिति में विशाल कैम्प फायर के दौरान लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए।

राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता व डेजर्ट ट्रैकिंग शिविर संपन्न

सीओ जसवंतसिंह राजपुरोहित ने समापन समारोह का संचालन करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सह संचालन किरण घई. पवन कुमार, मनोज कल्याण, रामकृष्ण, हनुमान दान आदि ने किया।

राष्ट्रीय पर्यावरण जागरूकता व डेजर्ट ट्रैकिंग शिविर संपन्न

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें