विश्व कुश्ती दिवस पर बीकानेर में दिखे दांव-पेंच, पूर्व पहलवानों ने किया जोरदार प्रदर्शन
बीकानेर (चावड़ा बस्ती):विश्व कुश्ती दिवस के अवसर पर बीकानेर की चावड़ा बस्ती स्थित रामदेव मंदिर परिसर के खुले अखाड़े में कुश्ती का रोमांच देखने को मिला। इस दौरान दो पूर्व पहलवान नवरत्न भादाणी एवं महावीर कुमार सहदेव की जोड़ी ने अपने शानदार दांव-पेंच से दर्शकों को आकर्षित किया।
Contents
दोनों पहलवानों ने कुश्ती की जोरदार जोर अजमाइश करते हुए पारंपरिक खेल की झलक पेश की। दोनों पहलवानों ने अपने अनुभव और ताकत का प्रदर्शन करते हुए कुश्ती प्रेमियों को रोमांचित कर दिया।
ग्रीष्मकालीन अवकाश लेकिन खुल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग के आदेशों की उड़ रही धज्जियां
इस आयोजन ने युवाओं को कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और अखाड़ा संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर मूलचंद जी स्वर्णकार, गोपाल जी मांडण, नरेंद्र कुमार देवड़ा, वैदिक सोनी ने कुश्ती देख सराहना की।

भवदिए-महावीर कुमार सहदेव

