ग्रीष्मकालीन अवकाश लेकिन खुल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग के आदेशों की उड़ रही धज्जियां

ग्रीष्मकालीन अवकाश लेकिन खुल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग के आदेशों की उड़ रही धज्जियां

ग्रीष्मकालीन अवकाश लेकिन खुल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग के आदेशों की उड़ रही धज्जियां

भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन बीकानेर जिले में कई निजी विद्यालयों द्वारा आदेशों की अनदेखी कर स्कूल संचालित किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।

शिक्षा जगत का मुख्य कार्यालय बीकानेर होने के बावजूद विभागीय आदेशों की पालना को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। एक ओर जहां प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से तेज गर्मी में सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ निजी स्कूल संचालक बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता किए बिना स्कूल खोल रहे हैं।

राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ाईं अब 29 जून को स्कूल खुलेंगे

सूत्रों के अनुसार कई क्षेत्रों में स्कूलों में नियमित रूप से कक्षाएं संचालित हो रही हैं। अभिभावकों का कहना है कि भीषण गर्मी में छोटे बच्चों को स्कूल भेजना उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। बावजूद इसके स्कूल प्रबंधन द्वारा छुट्टियों के आदेशों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।

मामले की जानकारी “खबर आसपास” को मिलने के बाद शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया। बताया जा रहा है कि शिक्षा निदेशक सीताराम जाट को भी पूरे मामले की सूचना दी गई है। निदेशक द्वारा मामले की जांच करवाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

ग्रीष्मकालीन अवकाश लेकिन खुल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग के आदेशों की उड़ रही धज्जियां

ग्रीष्मकालीन अवकाश लेकिन खुल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग के आदेशों की उड़ रही धज्जियां

Share This Article
होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें