दिव्यांग पैरा नेशनल खिलाड़ी पदक जीतने के लक्ष्य के साथ इंदौर रवाना
दिव्यांग पैरा नेशनल खिलाड़ियों का स्वागत कर विदाई- टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन बीकानेर पैरा नेशनल खेल खेलने बीकानेर एस एम एस दिव्यांग खिलाड़ी आज इंदौर प्रतियोगिता में भाग लेने इंदौर रवाना हुए। इस अवसर पर एस एमएस दिव्यांग संस्था की अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया उनके साथ इंदौर गई।
👉 यहां क्लिक करें
दिव्यांग खिलाड़ी आशीष रामावत, अजय भाटी वंश मारू अजय भाटी लीलाधरखत्री अनिल कुमार टांक ओर ओमप्रकाश बिश्नोई पैरा नेशनल खेल प्रतियोगिता के लिए इंदौर रवाना पर उनको माला पहना कर सम्मान के साथ यात्रा ओर खेल प्रतियोगिता में अच्छा करने की शुभ कामनाएं दी गई।
सत्तासर में होगा 3 दिवसीय क्रिकेट महाकुंभ, SPL-4 का 10 अगस्त से आगाज
मंजू गुलगुलिया ने बताया आपकी शुभकामनाये खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करेगी और उन्हें पदक लाने में मदद करेगी।
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन की संस्थापक सदस्य दिलीप गुप्ता एवं प्रकाश सामसुखा लक्ष्मण रामावत घनश्याम रामावत ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और अधिक से अधिक पदक जीतकर बीकानेर का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

खिलाड़ियों के अभिभावकगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन पर “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय” और “हर घर तिरंगा” के नारों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया।
दिव्यांग पैरा नेशनल खिलाड़ी पदक जीतने के लक्ष्य के साथ इंदौर रवाना


