हर घर तिरंगा के संदेश के साथ निकली तिरंगा प्रभात फेरी, देशभक्ति के नारों से गूंजा श्रीडूंगरगढ़।l
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू): स्वतंत्रता दिवस के पर्व के उपलक्ष्य में उपखंड प्रशासन, तहसील प्रशासन एवं नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गई।

विधायक ताराचंद सारस्वत एवं उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं सफाईकर्मी शामिल हुए।
प्रभात फेरी के दौरान शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश दिया और स्वतंत्रता दिवस को उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाने का आह्वान किया।
दिव्यांग पैरा नेशनल खिलाड़ी पदक जीतने के लक्ष्य के साथ इंदौर रवाना
प्रभात फेरी में उपखंड कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ के स्टाफ के साथ तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी अभिषेक गहलोत, कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र भोजक, सह प्रभारी कृष्णा चांवरिया, सैजाद खोखर, कमल चांवरिया, स्वच्छता निरीक्षक सूरजभान प्रजापत, कुलदीप वाल्मीकि, धनराज पांडिया, जगदीश सिद्ध, सोनू नाई, मोहित सारस्वत, अजय शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन के एमआईएस, जमादार एवं सफाईकर्मी शामिल रहे।
जनप्रतिनिधियों में मानमल शर्मा, सत्यनारायण नाई, पवन उपाध्याय, लोकेश माली एवं रजत आसोपा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। प्रभात फेरी के दौरान प्रतिभागियों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।


